आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गत दिवस एक डिबेट में विदिशा विधायक द्वारा कहे गए शब्दों के खिलाफ पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और नगर पालिका विदिशा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टंडन ने विदिशा में तीन बार अपने मुंह से सिरोंज की संस्कृति विदिशा में ना लाने की बात कही थी उनका कहने का आशय यह था किस सिरोंज की संस्कृति सम्मानजनक नहीं है, सिरोंज की संस्कृति गुंडागर्दी करने वाली है, सिरोंज की संस्कृति झूठ बोलने वाली है,सिरोंज की संस्कृति में इंसानियत नहीं है, अच्छे बोल नहीं है, भाजपा नेता मुकेश टंडन का यह सोच पत्रकारों को संबोधित करते हुए खा गया था सिरोंज नगर के सभी राजनेतिक दलों के नेताओं और धर्म और समाज प्रेमी जानता जनार्दन को मुकेश टंडन की इस बात से अत्यंत मानसिक आघात पहुंचा है ।इससे न केवल विदिशा जिले में बल्कि देश भर में सिर की छवि को बिगाड़ने का काम किया है जबकि सिरोंज देश की सबसे अच्छी नगरी है,धार्मिक नगरी है,यहां हिंदू मुस्लिम साथ रहकर भाईचारे का परिचय देते हैं, हिल मिलकर काम करते हैं, हमेशा हर धर्म का व्यक्ति एक दूसरे का मान सम्मान करता है ।भाजपा नेता मुकेश टंडन द्वारा लगाए गए आरोपों से दुखी होकर न केवल हम सड़कों पर उनका विरोध करेंगे बल्कि माननीय न्यायालय में मुकेश टंडन के विरूद्ध क्षमा याचिका लगाकर क्षमा मांगने या मुकेश टंडन को दंडित करने का माननीय न्यायालय से निवेदन करेंगे और धारा 500 और 501 सहित अन्य धाराओं में भाजपा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन के खिलाफ मानहानि का प्रकरण दर्ज कराया जाएगा ।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कै सचिव व केश शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन ने बताया कि शीघ्र सारे एविडेंस एकत्रित कर माननीय न्यायालय सिरोंज में याचिका दायर कर मुकेश टंडन को दंडित किए जाने हेतु मानहानि का प्रकरण दर्ज किया जाएगा ।