आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीधी जिले में एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। तीन गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा बरम बाबा डोल के पास गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक गड्ढे में फंस गया था, इसके बाद बेकाबू होकर बगल में चल रही बोलेरो पर पलट गया।
हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो में सवार होकर शादी से लौट रहे थे। रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरे जमीन में चिपक गई। एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व पंचायत मंत्री व सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।