आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो हुआ। इस दौरान फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया। एयर शो के लिए 12 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को सुल्तानपुर स्थित अरवल कीरी करवत की स्ट्रिप का एयरफोर्स के अफसरों ने इंस्पेक्शन किया।
एक्सप्रेस-वे पर बनी यह एयर स्ट्रिप 3.2 किमी. लंबी है। यूपीडा यानी यूपी एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवपलमेंट अथॉरिटी ने स्ट्रिप की मेंटेनेंस करके इसे शुक्रवार को एयरफोर्स को हैंडओवर कर दिया था। सुल्तानपुर के डीएम जसजीत कौर ने बताया कि एयरफोर्स ने सारंगपुर स्थित राजकीय ITI में अपना अस्थायी बेस बनाया है। एयर-शो के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में 12 किमी रूट को डायवर्ट किया गया। जगह-जगह डिवाइडर लगाए गए।
यूपीडा ने किया मेंटीनेंस, डीएम-एसपी ने किया इंस्पेक्शन
इससे पहले, 9 जून यानी शुक्रवार को एयरफोर्स अफसरों ने एयर स्ट्रिप का इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान जो कमियां नजर आईं थी, उसको ठीक करने के लिए यूपीडा से कहा था। यूपीडा ने मेंटिनेंस के बाद एयर स्ट्रिप को दुरुस्त करके एयरफोर्स को सौंप दिया।
16 नवंबर 2021 को भी उतरे थे फाइटर प्लेन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन 16 नवंबर, 2021 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। कार्यक्रम के दौरान भी एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद पीएम मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22.494 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ।
इस खबर के लिंक पर क्लिक करें
PM ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, सुपर हरक्युलिस विमान से किया लैंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के सुपर हरक्युलिस विमान से उतरे थे। इस दौरान पीएम ने कहा था कि तीन साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, तब मैंने ये नहीं सोचा था कि इस एक्सप्रेस-वे पर ही मैं विमान से उतरूंगा भी।