ITDC India e-Press / Agencies

आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने कलेक्टर्स को भेजे पत्र में कहा है कि थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और सिकलसेल रक्त विकार से पीड़ित दिव्यांगजनों को रक्त एवं उपचार की सुविधा के लिये जिले के प्रत्येक शासकीय चिकित्सालय में 5 से 10 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनवायें। शासकीय चिकित्सालयों में इसके लिये अलग से कोई भी परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रक्त विकार से पीड़ित दिव्यांगजनों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता है। अलग वार्ड बनने से समुचित उपचार व्यवस्था, चिकित्सक और नर्स की उपलब्धता बनी रहेगी। रजक ने सभी कलेक्टर्स से कार्यवाही कर एक माह में जानकारी देने को कहा है।