ITDC India e-Press / Agencies

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार सुबह 7 बजे श्योपुर जिले की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए उन्होंने श्योपुर जिले के खाद्य अधिकारी (DSO) को सस्पेंड कर दिया।
राशन वितरण से जुड़ी गलत जानकारी देने पर CM ने उनके खिलाफ ये एक्शन लिया। वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं पर टू-द-पॉइंट बात की।
जिले की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जो काम के बदले दाम मांगे, उन्हें नौकरी से बाहर करो। CM ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।