आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें एक ओर जहां विशेष सभा का आयोजन हुआ वहीं दूसरी ओर कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा लघु नाटिका “महर्षि वेद व्यास” को प्रस्तुत किया। इसमें महर्षि वेद व्यास का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने चारों वेदों – ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्वेद और सामवेद की रचना की। साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का पुष्प एवं श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रकृति चतुर्वेदी ने बताया कि प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा आज भी कितनी प्रासंगिक है और यह भी बताया कि हमें सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।