आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बुधवार को रूसी स्पेसपोर्ट वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम में मुलाकात हुई। यह स्पेसपोर्ट रूस के पूर्वी आमूर क्षेत्र में है। दोनों नेताओं के बीच डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। पुतिन और किम जोंग के बीच वन-ऑन-वन बैठक जारी है।

किम जोंग ने कहा- रूस के साथ बेहतर रिश्ते हमारी प्राथमिकता है। रूस अपने संप्रभुता और देश की रक्षा के लिए जंग लड़ रहा है। हम साम्राज्यवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हमेशा रूस के साथ थे और रहेंगे। इससे पहले किम जोंग ने स्पेस सेंटर में लॉन्च फेसेलिटी का जायजा लिया।

दोनों नेताओं ने मिलिट्री को-ऑपरेशन पर चर्चा की

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मिलिट्री को-ऑपरेशन को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, वो फिलहाल कोई डॉक्यूमेंट साइन नहीं करेंगे। पेस्कोव ने कहा- हम विरोध के बावजूद नॉर्थ कोरिया के रिश्ते मजबूत करेंगे। वो हमारे पड़ोसी हैं। हम दोनों देशों के हित में लगातार काम करते रहेंगे।

रूस UN और UNSC में नॉर्थ कोरिया को लेकर अपने पक्ष पर अडिग है। हालांकि, ये कभी भी दोनों देशों के रिश्तों और द्विपक्षीय साझेदारी के बीच नहीं आएगा।

पुतिन बोले- आपसे मिलकर खुशी हुई

सैटेलाइट-रॉकेट लॉन्चिंग में नॉर्थ कोरिया की मदद करने से जुडे़ एक सवाल पर पुतिन ने कहा, ‘हम इसी वजह से स्पेस सेंटर में मिल रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के लीडर रॉकेट कंस्ट्रक्शन तकनीक में दिलचस्पी रखते हैं। हमारे पास बहुत समय है और हम हर मुद्दे पर बातचीत करेंगे।’

पुतिन ने कहा- ‘मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई।’ इसके जवाब में किम जोंग ने पुतिन को व्यस्त शेड्यूल से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। किम जोंग मंगलवार को अपनी प्राइवेट ट्रेन से रूस के व्लदिवोस्तोक शहर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। किम के साथ उनकी बहन किम यो जोंग भी रूस के दौरे पर आई हैं। आखिरी बार दोनों नेताओं की 4 साल पहले 2019 में मुलाकात हुई थी।

फोटोज में देखिए किम की रूस विजिट…

ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग

किम जोंग मंगलवार को अपनी ट्रेन से रूस के शहर व्लदिवोस्तोक पहुंचे थे। यह जगह रूस और नॉर्थ कोरिया सीमा से करीब 127 मील दूर है। उनके साथ मिलिट्री के टॉप कमांडर भी हैं। रूस की न्यूज एजेंसी टास के मुताबिक, दो मुलाकातों के बाद पुतिन और किम जोंग उन डिनर करेंगे। पुतिन 2019 में भी किम जोंग उन से व्लदिवोस्तोक शहर में ही मिले थे।

रूस-नॉर्थ कोरिया की संभावित हथियार डील पर अमेरिका की नजर

क्रेमलिन के प्रवक्ता डिमिट्री पेस्कोव ने कहा है कि पुतिन और किमजोंग उन की मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाएगी। इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी नजर इस मुलाकात पर रहेगी।