आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने कनाडा में अपने सभी सोशल प्लेटफॉर्म से न्यूज साइट्स के लिंक्स को ब्लॉक करने की धमकी दी है। इसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं। मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर कनाडा की सरकार अपने प्रस्तावित ‘ऑनलाइन न्यूज एक्ट’ को पारित करती है, तो उन्हें मजबूरन ये कदम उठाना पड़ेगा। इस कानून के बन जाने से कंपनी को उनकी सोशल साइट्स पर आने वाली न्यूज सामग्री के लिए प्रकाशकों को भुगतान करना पड़ेगा। इससे पहले गूगल ने भी लगभग इसी तर्ज पर सरकार के इस नये प्रस्तावित कानून का विरोध किया है। इस बयान के बाद गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों और कनाडा सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।