आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फैसलाबाद में बुधवार को कट्टरपंथियों ने एक चर्च को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा इस इलाके में रहने वाले ईसाइयों के घरों में पहले लूटपाट की गई, इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। कट्टरपंथी समूहों का आरोप है कि इस चर्च के जरिए ईशनिंदा को बढ़ावा दिया जा रहा था।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आरोपियों के चेहरे भी पहचाने जा सकते हैं। खास बात ये है कि तमाम वीडियोज सामने आने के बावजूद अब तक पाकिस्तान की केयरटेकर गवर्नमेंट और फौज ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, रेलवे को नोटिस जारी
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम ने ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को रेलवे की जमीन पर बसी अवैध बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता याकूब ने कहा कि वहां पर 100 घरों को गिराया जा चुका है, 70-80 घर बचे हैं। इन्हीं नहीं गिराया जाना चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते के बाद होगी।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 5 किमी नीचे था केंद्र
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार सुबह 6:45 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था।
जादवपुर यूनिवर्सिटी सुसाइड केस में कुल 7 गिरफ्तारी; 18 साल के लड़के ने 9 अगस्त को आत्महत्या की थी
कोलकाता पुलिस ने मंगलवार (15 अगस्त) की रात को 4 आरोपी गिरफ्तार किए। इससे पहले 3 आरोपियों को रैगिंग के केस में अरेस्ट किया था। जादवपुर यूनिवर्सिटी में 18 साल के छात्र ने 9 अगस्त को सुसाइड किया था। इसके बाद घरवालों का आरोप था कि लड़के ने रैगिंग से परेशान होकर आत्महत्या की है।
ताजिकिस्तान में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप, 95 किमी गहराई में था केंद्र
ताजिकिस्तान में बुधवार तड़के सुबह लगभग 2 बजकर 56 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 95 किलोमीटर की गहराई में था।
महाराष्ट्र के ठाणे में अपार्टमेंट में आग लगी, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे में एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।