अधिकारियों ने कहा कि सर्वें अभियान के दौरान कुछ कंप्यूटर सहायक उपकरण और मोबाइल फोन क्लोन किए गए हैं।
वित्तीय अनियमितता के आरोपों में घिरी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालय में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे किया। माना जा रहा है विभागीय अधिकारी बीबीसी के इलेक्ट्रानिक और पेपर-आधारित वित्तीय डाटा की प्रतियां बनाने में जुटे हैं। आयकर विभाग ने भारत में ब्रिटिश ब्राडकास्टर के खिलाफ बार-बार आयकर नियमों को तोड़ने और कर चोरी की जांच के तहत मंगलवार सुबह ये कार्रवाई शुरू की थी। भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व में बीबीसी ने टांसफर प्राइसिग को लेकर कोई विश्वसनीय जवाब नहीं दिया था।
सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारी बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों से जानकारी हासिल कर रहे हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों और पत्रकारों को मंगलवार रात कार्यालय परिसर से जाने की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि सर्वें अभियान के दौरान कुछ कंप्यूटर सहायक उपकरण और मोबाइल फोन क्लोन किए गए हैं।
सर्वे की कार्रवाई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एचटी भवन और मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट में सीएसटी रोड स्थित विडसर भवन में बने बीबीसी कार्यालयों में हो रही है। इस बीच आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर पक्ष-विपक्ष में जंग भी छिड़ गई है। विपक्ष इसे पिछले दिनों बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डाक्यूमेंट्री “”इंडियाः द मोदी क्वेश्चन”” को प्रसारित करने की जवाबी कार्रवाई बता रहा है तो सत्ता पक्ष का कहना है कि बीबीसी जहरीली रिपोर्टिंग कर रही है। यह आयकर विभाग का सरकारी काम है और उसे करने देना चाहिए।
देश का कानून सबके लिए बराबर है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान और ट्रांसफर प्राइसिग से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। उधर बीबीसी ने कहा है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। हम अपने कर्मचारियों के साथ है और मामला जल्द से जल्द हल हो जाएगा। इस बीच हिदू सेना के प्रदर्शन के बाद दिल्ली में बीबीसी दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आइटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है।
कांग्रेस ने कहा-मोदी देश की कैसी छवि पेश कर रहे कांग्रेस ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस तरह की कार्रवाइयों के माध्यम से भारत की दुनियाभर में कैसी छवि पेश कर रहे हैं, खासकर तब जब देश जी-20 की मेजबानी कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अतीत दिखाने वालों पर छापा मारा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ध्वस्त करने का आरोप लगाया।