मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन बाद दिल्ली में फिर काले बादल छाएंगे।

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. दिल्ली में धूप तो खिलती नजर आ रही है, लेकिन सर्द हवाओं ने भी डेरा डाला हुआ है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बादल भी नजर आ रहे हैं। आज दिल्ली में बादलों का डेरा नहीं रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन बाद दिल्ली में फिर काले बादल छाएंगे। साथ ही, दिल्ली में 29 जनवरी को बारिश भी देखने को मिल सकती है।

बिहार में सियासी से जुड़ी खबर यह है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा को लेकर घमासान मचा हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा जहां खुलकर संपति यानी पार्टी में हिस्सा मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि बिना हिस्सा लिए पार्टी नहीं छोड़ने वाला तो वहीं सीएम नीतीश कुमार ने खुलकर बता दिया है कि जहां जाना है, चले जाएं कोई रोकने वाला नहीं।

वहीं एक समय में नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने भी नीतीश कुमार की रणनीति के बारे में खुलकर बताया है। आइये सुनते हैं प्रशांत किशोर का क्या कहना है, आइये देखते हैं इस वीडियो में।