मेयर शैली ओबेरॉय ने भाजपा की महिला सदस्यों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर चुनाव के बाद आधी रात को भारी हंगामा हुआ। भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्य आपस में भिड़ गए। मेयर शैली ओबेरॉय ने भाजपा की महिला सदस्यों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।
दरअसल, पूरा मामला स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चयन का है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी हंगामा कर रही है।
शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की महापौर, आप ने रचा इतिहास
इससे पहले ढाई माह तक राजनीतिक उठापटक व सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर की लड़ाई आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत ली है। बुधवार को हुए चुनाव में आप की प्रत्याशी शैली ओबराय ने 34 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें जहां 150 मत मिले, तो भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में 116 वोट पड़े। कांग्रेसी पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार किया था।
उपमहापौर पद के लिए आप प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने जीत दर्ज की है। उन्हें 147 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी कमल बागड़ी को 116 मत मिले हैं। पिछले वर्ष सात दिसंबर को आया एमसीडी परिणाम आप के पक्ष में था, उसने 250 सीटों वाले निगम में 134 सीटें जीती थीं, लेकिन उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य (एल्डरमैन) के भी महापौर चुनाव में मतदान से मामला फंस गया था।
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो फैसला आप के पक्ष में आया। इसके पहले लगातार तीन बैठकें बेनतीजा रही थीं।
चुनाव में हुई क्रास वोटिगः पार्षदों की क्रास वोटिग से आप को झटका लगा है। महापौर पद मतदान में एक पार्षद ने क्रास वोटिग की, जबकि उपमहापौर पद पर आप को दो वोट क्रास वोटिग में गए। महापौर पद पर आप के 151 वोट थे, लेकिन उसे 150 ही वोट मिले। उपमहापौर पद पर 151 में आप प्रत्याशी को 147 वोट मिले। इसमें दो वोट खाली होने की वजह से रद माने गए, जबकि दो वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गए।
भाजपा के पास 113 ही वोट थे, जिसमें भाजपा को महापौर पद पर 116 वोट मिले। इसी प्रकार उपमहापौर पद पर भी 116 वोट मिले, जबकि भाजपा सांसद गौतम गंभीर उपमहापौर पद पर वोटिग के दौरान अनुपस्थित थे।शैली का कार्यकाल 31 मार्च तकमहापौर शैली ओबराय का कार्यकाल 31 मार्च तक होगा। अप्रैल में होने वाली सदन की पहली बैठक में नया महापौर चुना जाएगा।