अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है।
आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भूकंप का क्रम जारी है। ताजा खबर ताइवान से है। द्वीप के मौसम ब्यूरो ने कहा कि मंगलवार को ताइवान के पूर्वी तट पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका इतना तीव्र था कि राजधानी ताइपे में इमारतें भी थोड़ी देर के लिए हिल लगीं।
अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप का केंद्र 7.2 किमी (4.5 मील) की गहराई के साथ हुलिएन के कम आबादी वाले पूर्वी काउंटी में था। ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और यही कारण है कि यह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है।
अमेरिका के लिए छह नान-स्टाप उड़ानों को कम कर रही एयर इंडिया: भारत-अमेरिका के बीच एयर इंडिया की नान-स्टाप कनेक्टिविटी पर चालक दल की कमी के कारण अगले दो से तीन महीनों के लिए असर पड़ने जा रहा है। एयरलाइन अमेरिका के लिए अपनी 47 साप्ताहिक नान-स्टाप उड़ानों में से छह को अस्थायी रूप से स्थगित कर रही है।
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को कहा, हम सैन फ्रांसिस्को और नेवार्क के लिए नान-स्टाप तीन-तीन उड़ानों को कम कर रहे हैं। अगले दो-तीन महीनों में प्रशिक्षणरत 100 पायलट और 1,400 चालक दल सदस्य उड़ान भरना शुरू कर देंगे।
संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक ने की एयर इंडिया की फ्लाइट में काकरोच मिलने की शिकायत: संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने एयर इंडिया के एक विमान में टूटी सीटों, काल बटन, रीडिंग लाइट न होने और काकरोच की शिकायत की है।
उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले ट्वीट किया, संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक के रूप में मैंने विमान से दुनियाभर का भ्रमण किया है, लेकिन, एअर इंडिया 102 जेएफके से दिल्ली तक का मेरा सबसे खराब यात्रा अनुभव रहा। टूटी हुई सीटें, कोई मनोरंजन, काल बटन या रीडिंग लाइट नहीं।