आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू रूस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को घेरा है। उन्होंने कहा ताइवान मुद्दे पर अमेरिका आग से खेलने का काम कर रहा है। न्यूज एजेंसी ‘शिनहुआ’ के मुताबिक ली शांगफू ने कहा है कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका ताइवान का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि वो इसमें कभी कामयाब नहीं हो पाएगा।
मॉस्को में इंटरनेशनल सिक्योरिटी पर बोलते हुए शांगफू ने कहा- ताइवान को फिर से चीन में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मसला है। इसमें वो किसी बाहरी की दखलंजदाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।