आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  ग्रीस के इविया में जंगल की आग बुझा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में प्लेन में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएल-215 विमान को इविया में जंगल की आग बुझा रहा था। इसी दौरान प्लेन का पंख एक पेड़ में फंस गया। कुछ ही देर बाद विमान जमीन पर गिर पड़ा, जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

आज की अन्य बड़ी खबरें..

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में मरीज ने डॉक्टर पर चाकू से हमला किया, इलाज जारी

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एक मरीज ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

IMF ने भारत का GDP ग्रोथ रेट बढ़ाया, वित्तवर्ष 2024 में इसके 6.1% रहने का अनुमान

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को वित्तवर्ष 2024 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.1% कर दिया है। इसके लिए IMF ने वित्तवर्ष 2023 की मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर मजबूत आर्थिक हालात का हवाला दिया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट में लगी आग, मेंटेनेंस के दौरान हादसा

दिल्ली एयरपोर्ट में मंगलवार को स्पाइसजेट फ्लाइट में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में जब मेंटेनेंस का काम चल रहा था। उसी दौरान आग लगी है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।