आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला की ताजपोशी के लिए इनविटेशन कार्ड की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस आमंत्रण पत्र पर कैमिला के लिए क्वीन कंसोर्ट की जगह क्वीन टाइटल का इस्तेमाल किया गया है। बकिंघम पैलेस की तरफ से मंगलवार को ये कार्ड जारी किया गया। इसमें ताजपोशी सेरेमनी के लिए नए किंग और क्वीन के तरफ से निमंत्रण भेजा गया है।

इसके अलावा किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले रॉयल स्टाम्प भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद इन स्टाम्प्स की कीमत बढ़ गई। रॉयल मेल ने अपनी वेबसाइट पर बिक्री के लिए नए स्टाम्प जारी किए। हालांकि, जिन स्टाम्प्स पर क्वीन एलिजाबेथ की तस्वीर है उन्हें पहले बेचने के आदेश दिए गए हैं। नए स्टाम्प पर किंग चार्ल्स बिना क्राउन के नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर उनके अप्रूवल के बाद ही चुनी गई।

6 मई को वेस्टमिंस्टर ऐबे में होगी ताजपोशी

6 मई को वेस्टमिंस्टर ऐबे में होने वाली ताजपोशी सेरेमनी के लिए करीब 2 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इन्विटेशन कार्ड को री-साइकिल्ड पेपर पर बनाया गया है। इसके बॉर्डर पर ब्रिटेन की लोककथाओं में मशहूर ग्रीन मैन को दिखाया गया है। इसके अलावा कार्ड पर ब्रिटेन के राजकीय प्रतीक वाले फूल, वाइल्ड स्ट्रॉबेरी, मधुमक्खी, तितली, लेडीबर्ड जैसी कई पिक्चर भी बनी हुई हैं।

कार्ड पर मौजूद फूलों को 3 के ग्रुप में दिखाया गया है जो ये दर्शाते हैं कि चार्ल्स अपने नाम के तीसरे शासक हैं। बकिंघम पैलेस के मुताबिक कार्ड का बॉर्डर स्प्रिंग और री-बर्थ का प्रतीक है जो नए शासन को दर्शाता है। इस पत्र के साथ ही किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला की एक नई ऑफिशियल फोटो भी जारी की गई।