आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर आएंगे। वे यहां देवी अहिल्या बाई की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘गुणीजन सम्मान एवं पुरस्कार वितरण’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कसावट की जा रही है।
योगी आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वे सीधे राजबाडा पहुंचेंगे और देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे यहां 10 मिनट रुकेंगे। वे राजबाडा से सीधे नाथ मंदिर जाएंगे। वे 2.30 बजे मंदिर परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। योगी इसके अनावरण के साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन करेंगे और उद्बोधन देंगे।
महापौर ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शाम 4 बजे पहुंचेंगे रवींद्र नाट्यगृह
योगी यहां से 3.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पहुंचेंगे। वे यहां 20 मिनट रुकेंगे और फिर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवीन्द्र नाट्य गृह जाएंगे। यह कार्यक्रम 4 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले विवेक गावड़े का सम्मान होगा। समिति की मालसिंह ठाकुर, ज्योति तोमर एवं शरयू वाघमारे ने बताया कि गावडे ने स्वास्थ्य एवं संगीत के क्षेत्र में आपने राजीव गांधी एक्सिलेंस अवार्ड, विजय रत्न गोल्ड मेडल, श्रीलंका में पीएचडी सहित कई अवार्ड हांसिल किए हैं। उन्होंने एशिया पेसिफिक अचीवर्स अवार्ड भी हांसिल किया है।
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर आने और यहां से लौटने का शेड्यूल
यह रहेगा रूट प्लान
नो वीकल जोन रहेगा राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री पर पार्किंग
एयरपोर्ट से राजवाड़ा- एयरपोर्ट, एयरपोर्ट गेट, एरोड्रोम थाने के सामने से कालानी नगर, वायरलेस टी, किलामैदान, मरीमाता चौराहा, भागीरथ पुरा टी, शिवालय मार्ग, नगर निगम चौराहा, मृगनयनी चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट होते हुए राजबाड़ा पहुचेंगे।
राजवाड़ा क्षेत्र दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नो व्हीकल जोन रहेगा। कृष्णपुरा छत्री नई पार्किंग में पार्किंग की सुविधा रहेगी।
राजवाड़ा से नाथ मंदिर- राजवाड़ा, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, लोखण्डे पुल चौराहा, डीआरपी लाइन, दरगाह चौराहा, राजकुमार ओव्हर ब्रिज, जीएसआईटीएस चौराहा, लैंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट तिराहा, रीगल चौराहा, आरएनटी मार्ग पहली बायी रोड से नाथ मंदिर। नाथ मंदिर कार्यक्रम स्थल हेतु पार्किंग जाल सभागृह सभागृह में प्रस्तावित है।
नाथ मंदिर से शिवाजी वाटिका- नाथ मंदिर से आरएनटी मार्ग, श्रीमाया होटल, दवा बाजार, एमवाय हास्पीटल, व्हाइट चर्च चौराहा, होमगार्ड चौराहा, मेडिकल हास्टल टी, शिवाजी वाटिका। शिवाजी वाटिका कार्यक्रम स्थल हेतु पार्किंग नेहरू स्टेडियम मैदान में रहेगी कृपया आगंतुक नेहरू स्टेडियम मैदान का उपयोग कर पार्किंग करें।
शिवाजी वाटिका से रवीन्द्र नाट्य गृह- शिवाजी वाटिका, मेडिकल हॉस्टल टी, होमगार्ड चौराहा, व्हाइट चर्च, एमवाय हास्पीटल, मधुमिलन, रीगल से यू टर्न, रवीन्द्र नाट्य गृह।