आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होंगे। इसके लिए वे जमान पार्क से रवाना हो चुके हैं। उनके साथ PTI वर्कर्स का हुजूम भी मौजूद है। तोशाखाना मामले में चल रहे मुकदमे को लेकर इमरान जुडीशियल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। पूर्व PM की पेशी को लेकर इस्लामाबाद की पुलिस ने शहर में धारा 144 लगा दी है।

पाकिस्तान के दूसरे शहरों से करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस्लामाबाद बुलाया गया है। जुडीशियल कॉम्प्लेक्स के पास मौजूद किसी गार्ड को भी कोई हथियार रखने की इजाजत नहीं है। वहां से गुजरने वाले सभी लोगों का ID कार्ड भी चेक किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने इलाके में कंटेनर्स भी रखे हैं।