सीएनएन सेंट्रल न्यूज एंड नेटवर्क-आईटीडीसी इंडिया प्रेस / आईटीडीसी न्यूज भोपाल: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हमला हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब वह एक मैरिज फंक्शन में शामिल होने के लिए गए थे। हमले में मंत्री की नाक पर चोट लगने से ब्लीडिंग हुई है। मंत्री ने हमले का आरोप सपा और यादवों पर लगाया है। उन्होंने कहा- जब से मैं यहां बेटे के प्रचार के लिए आया हूं, तब से जातीय संघर्ष करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव की है। हमले के बाद मंत्री संजय निषाद को उनके समर्थक हॉस्पिटल ले गए। वहां नाक की पट्‌टी करवाई। इसके बाद हॉस्पिटल के बाहर रात 1 बजे पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। इस घटना का 3 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें संजय निषाद बहस करते और हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

8 के खिलाफ FIR, 4 गिरफ्तार

घटना के बाद SP सत्यजीत गुप्ता और ASP शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंत्री समर्थकों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद संजय निषाद ने रात 2:30 बजे धरना खत्म किया। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संजय निषाद की ने पूरी घटना के बारे में बताया

संजय निषाद ने बताया, मैं निषाद समुदाय का नेतृत्व करता हूं। मेरे जितने कार्यकर्ता हैं, उनके यहां शादी कार्यक्रम में जरूर जाता हूं। रविवार को मोहम्मदपुर कठार गांव में मेरे कार्यकर्ता की शादी थी। उसमें मेरी पत्नी को जाना था, लेकिन वह नहीं जा पाईं। इसलिए मुझे आना पड़ा।

हम लोग यहां पर आए। इस दौरान लोगों ने कहा कि मंत्री जी जयमाल हो जाए, तब जाइएगा। इसके बाद मैं 10 मिनट रुक गया, तभी पीछे से कुछ लोग मेरे बेटे और पार्टी के खिलाफ अमर्यादित बातें बोलने लगे। मैंने सोचा हमारी बिरादरी के लोग होंगे, समझा देते हैं।

इसके बाद उन लोगों को आगे लाकर बैठा दिया। हमने उनसे कहा कि सांसद जी आएंगे, तो उनसे बात कर लीजिएगा। वह लोग हमसे कहने लगे कि तुम मंत्री हो, तुमने क्या किया। हमने कहा कि थोड़ा ठीक से बात करो।

इतना बोलने के बाद उन लोगों ने हम पर हमला बोल दिया। जिसमें मेरा चश्मा टूट गया। नाक पर चोट लग गई। उन लोगों की संख्या बल ज्यादा थी। हमलावर यादव थे। नाम तो मैं नहीं लूंगा। करीब 20-25 लोग थे। अब मैं, जब से आया हूं, तब से लोग जातीय संघर्ष करवा रहे हैं।” उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है।