सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  नई दिल्ली  :    यस बैंक के शेयरधारकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। इंडिया रेटिंग्स  ने बैंक की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक की इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड और बेसल III टियर 2 बॉन्ड को आईएनडी एए – (स्टेबल आउटलुक) की रेटिंग दी गई है। इससे पहले बैंक को आईएनडी ए (पॉजिटिव आउटलुक) पर आंका गया था।

इस अपग्रेड का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिला। 20 अगस्त 2025 को यस बैंक के शेयर 19.34 रुपये पर खुले और तेजी दिखाते हुए 19.43 रुपये का उच्च स्तर छू लिया। लगातार तीसरे दिन शेयरों में मजबूती देखने को मिली है।

रेटिंग अपग्रेड की मुख्य वजह बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और प्रतिस्पर्धा के बीच डिपॉजिट प्रोफाइल की मजबूती रही है। विश्लेषकों का मानना है कि इन सुधारों से निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा और स्टॉक में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

इसी महीने जारी बैंक के जून तिमाही (Q1) नतीजे भी उत्साहजनक रहे। यस बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल के ₹516 करोड़ से बढ़कर ₹808.6 करोड़ हो गया, यानी लगभग 57% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अन्य आय भी ₹1,270 करोड़ से बढ़कर ₹1,824 करोड़ रही।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो यस बैंक के शेयर निकट भविष्य में 25 रुपये का स्तर पार कर सकते हैं।

#यस_बैंक #शेयरबाजार #इंडिया_रेटिंग्स #बैंकिंग #निवेश