सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोने और चांदी की कीमतें 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 472 रुपए बढ़कर 1,22,570 रुपए पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत भी 1,400 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,54,100 रुपए प्रति किलो हो गई। इस साल अब तक सोने की कीमत 46,408 रुपए और चांदी की कीमत 68,083 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए और चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी। निवेशकों और सोने के शौकीनों के लिए यह साल बेहद लाभदायक रहा है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल सोने का भाव 10 ग्राम के हिसाब से लगभग 1,55,000 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकता है।
सोना खरीदते समय निवेशकों को दो बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहला, हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नया नियम 1 अप्रैल से लागू हुआ है, जिसके तहत 6 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क कोड होना जरूरी है। दूसरा, सोने का वजन और कीमत विभिन्न सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या उससे कम कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है।
#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #Bullion #Investing