सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वर्ल्ड वे इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों व विद्यार्थियों को विद्यालय के सभी अध्यापकों, शैक्षिक व परीक्षा नीतियों से अवगत कराना था। विद्यालय की परामर्श डॉक्टर शिखा रस्तोगी ने परीक्षा प्रणाली एवं नई NEP ( शिक्षा प्रणाली) के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।
आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों का परिचय अभिभावकों से करवाया गया। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च से आयोजित इस प्रोग्राम में पहले दिन 11 मार्च (सोमवार) को नर्सरी से कक्षा दूसरी के छात्र और अभिभावक शामिल हुए। 12 मार्च(मंगलवार) को कक्षा 3 से 9वीं तक के छात्र व अभिभावक शामिल हुए। वहीं 13 मार्च(बुधवार) को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र और उनके अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।