ITDC India e-Press / Agencies

करैत सांप के काटने से महिला की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापाली निवासी 40 वर्षीय महिला श्रीमती पद्मनी चौहान पति मोहन लाल चौहान ग्राम कोटवार को रात तीन बजे जहरीले सांप करैत ने सोते समय काट लिया। उसे तड़पते देख
घर वालों को जानकारी मिली। उंन्होने देखा महिला के अंगूठे में काटने के बाद सांप पैर पर ही चिपका हुआ था। किसी तरह महिला से सांप को अलग कर परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है,कि बारिश शुरू होते ही अंचल में सांप काटने से यह तीसरी मौत हुई है।।