सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल   /   मुंबई  :  वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज 6% की गिरावट दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के एजीआर मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर तक टाल देना है। आज कंपनी का शेयर 8.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में शेयर में 23% और छह महीने में 17% की बढ़ोतरी रही है, जबकि एक साल में 20% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 89.17 हजार करोड़ रुपए है। एजीआर विवाद 18 मार्च 2020 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ा है। तब टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने FY17 तक के एजीआर  बकाए को सही ठहराया था। इसके बावजूद DoT ने FY18 और FY19 के लिए 9,450 करोड़ रुपए की नई मांग उठाई, जिसे वोडाफोन आइडिया ने चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि 5,606 करोड़ रुपए की मांग उन वर्षों से जुड़ी है, जिन्हें पहले ही कोर्ट के आदेश में तय किया गया था। कंपनी ने अपने 58,254 करोड़ रुपए के बकाए से अधिक कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने का दावा किया।

सरकार ने मामले पर जवाब देने के लिए समय मांगा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सरकार वोडाफोन आइडिया में 48.99% हिस्सेदार है और इस मामले का हल सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के साथ निकाला जाना चाहिए। कंपनी का कहना है कि नई एजीआर मांग उसके सर्वाइवल के लिए खतरा है और इससे 19.8 करोड़ ग्राहकों की सेवाएं और 18,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को करेगा।

#वोडाफोन_आइडिया #AGR_मामला #सुप्रीम_कोर्ट #शेयर_मार्केट #टेलीकॉम