चेन्नई । चेन्नई में होने वाले 44वें चेस ओलंपियाड के लिए तमिलनाडु सरकार ने एक वीडियो विज्ञापन जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ संगीतकार ए आर रहमान भी दिखाई दे रहे है। वीडियो में चेस आधारित थीम पर कुछ डांसर्स भी हैं। लेकिन पूरे वीडियो में शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद कहीं नहीं दिखाई रहे है। इस वीडियो विज्ञापन होने के बाद अब भाजपा इस पर सबाल उठा रही है।

गौरतलब है की चेन्नई के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक 44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में खुद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के अलावा जाने माने संगीतकार ए आर रहमान भी दिख रहे हैं। लेकिन पूरे वीडियो में शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद पूरी तरह से नदारत हैं। जिसके बाद तमिलनाडु भाजपा के चीफ के अन्नामलाई सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि चेस ओलंपियाड के विज्ञापन को स्टालिन सरकार द्वारा जारी किया है जिसमें विश्व चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही नहीं हैं और उनकी उपेक्षा की गई हैं।

इस विज्ञापन वीडियो को तमिलनाडु के राजनैतिक, सिनेमा जगत की हस्तियों सहित सभी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार इस आयोजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। चेन्नई शहर के प्रतिष्ठित नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह दिखने के लिए सफेद और काले रंग से रंगा गया है।

तमिलनाडु सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर पर पुल के फोटो एवं वीडियो जारी करते हुए लिखा की, “भारत की शतरंज राजधानी चेन्नई भव्य शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।