अबुधाबी। रैड बुल टीम के मैक्स वेरस्टैपेन ने ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन को हराकर अपना पहला फार्मूला-1 का खिताब जीता है। फाइनल-लैप ओवरटेक करने के बाद ही बेल्जियम के वेरस्टैपेन ने हैमिल्टन को पीछे छोड़ा। इस पूरे सत्र में वेरस्टैपेन से हैमिल्टन को कड़ी टक्कर मिली।

इस हार के साथ ही हैमिल्टन के आठवे खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। रविवार को फाइनल रेस में ड्राइवरों के स्टैंडिंग में वेरस्टैपेन और हैमिल्टन बराबर थे पर अंत में जीत वेरस्टैपेन को मिली। इस रेस में हैमिल्टन जीत की ओर जाते दिख रहे थे पर लैप 54 में निकोल्स लतीफी की कार हादसे का शिकार हो गयी।

इस दौरान सेफ्टी कार पिट से निकली। हैमिल्टन थोड़ा संभले तो इसी का फायदा लेकर वेरस्टैपेन आगे बढ़ गये। इसे बाद अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए उन्होंने चैम्पियनशिप जीत ली।