आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: 23 साल की हामना जफर पाकिस्तान मूल की हैं और इस वक्त अमेरिकी एयरफोर्स में सर्विंग ऑफिसर हैं। चार साल पहले हामना के पेरेंट्स उन्हें बिना वजह बताए पाकिस्तान ले गए। वहां हामना के निकाह की पूरी तैयारियां थीं। हामना अपने सपने पूरे करना चाहती थीं।
वो किसी तरह पाकिस्तान से अमेरिका आ गईं और अब अमेरिकी एयरफोर्स में हैं। अमेरिकी मैगजीन ‘द पीपुल’ ने हामना के संघर्ष और परिवार छोड़ने की कहानी बयां की हैं। आइए इसे तफ्सील से जानते हैं।
19 की उम्र में शादी कराना चाहते थे पेरेंट्स
हामना सिर्फ 19 साल की थीं। एक दिन उनके पेरेंट्स ने पूरी फैमिली के साथ पाकिस्तान जाने का फैसला किया। इसकी कोई वजह नहीं बताई गई थी। हामना के मुताबिक- मैं ‘ड्रीम अमेरिका’ में यकीन करती हूं। उस वक्त भी पाकिस्तान नहीं जाना चाहती थी। कट्टरपंथी मुस्लिम फैमिली की मेंबर होने के नाते पाकिस्तान जाने के हुक्म को टाल नहीं सकी।
हामना कहती हैं- हमेशा पेरेंट्स के बारे में सोचा करती थी। एक छोटी बहन भी थी। लेकिन, पाकिस्तान में एक रात के बाद सिर्फ मैंने खुद के बारे में सोचना शुरू किया। अमेरिका में हमारी फैमिली मेरीलैंड में रहती है। पढ़ाई में शुरू से बहुत अच्छी थी। यही अच्छी रहा कि पेरेंट्स ने कभी पढ़ाई से नहीं रोका। लेकिन, वो बहुत जल्द मेरी शादी कर देना चाहते थे।
हामना आगे कहती हैं- मुझे उम्मीद थी कि पेरेंट्स अमेरिकी कल्चर को समझेंगे। मुझे कॅरियर बनाने देंगे। लेकिन, वो जल्द से जल्द मेरा निकाह कर देना चाहते थे और वो भी अरेंज्ड मैरिज।