ITDC India e-Press / Agencies

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (अनौपचारिक या अनधिकृत ताकतों द्वारा बनाया और इस्तेमाल किया जाने वाला एक साधारण बम) में हुए विस्फोट में एक आदिवासी महिला घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है. केतुलनार गांव की रहने वाली सोमाली जब हेमला गांव के पास जंगल में थी।

IED क्या है ?
आईईडी एक अनौपचारिक या अनधिकृत ताकतों द्वारा बनाया और इस्तेमाल किया जाने वाला एक साधारण बम होता है जिसे खासकर नक्सल ही उपयोग करते हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अनजाने में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया। विस्फोट से वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली इस तरह आईईडी का इस्तेमाल करते हैं. इससे पहले भी कई बार आम नागरिकों के आईईडी की चपेट में आने के मामले सामने आ चुके हैं।