रायगढ़ बुजी भवन कारगिल चौंक से दिनशा आइस्क्रीम जाने वाले मार्ग पर हमेशा जाम का आलम रहता है। इसकी एकमात्र वजह है विशाल मेगा मार्ट। बिना पार्किंग व्यवस्था के चल रहे इस मार्ट के सामने आए दिन वाहनों की लंबी कतार रहती है।लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहा के बाकी व्यवसाईयो का धंधा खराब होता है।वर्तमान में विशाल मेगा मार्ट के सामने लगभग आधे सड़क में रेत और ईट का जमावड़ा है जो ना ही नगर निगम को दिख रहा है और ना ही खनिज विभाग को। अभी किसी गरीब का निर्माण होता और इस तरह का व्यवधान उत्पन्न होता तो आधा दर्जन विभाग नोटिस देकर फुल फॉर्म में आ जाते। रविवार शनिवार और अक्सर शाम को यहां पर भीड़ का जबरदस्त नजारा दृश्यमान होता है । विशाल मेगा मार्ट के खिलाफ इतनी आवाज उठती है लेकिन संबंधित विभाग कोई भीं पहल नहीं करते है।
शहर के सबसे व्यस्त मार्ग को पाट दिया है रेती और ईटो से
सुबह से लेकर रात तक कारगिल चौक से लेकर दिनशा आइस्क्रीम मार्ग जबरदस्त व्यस्त रहता है।उसमे भवन निर्माण सामग्री से आधे सड़क को पाट देना कहा तक उचित है।विशाल मेगा मार्ट के इस पहल पर नगर निगम का भवन विभाग क्यों कार्यवाही नही करता समझ से परे है । इस मार्ग पर आवागमन करने वाली जनता नित परेशानी का सामना कर रही है।