ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  म्यूचुअल फंड आज निवेशकों के बीच सबसे पसंदीदा निवेश प्लेटफॉर्म बन गए हैं। 3 साल के रिटर्न के आधार पर कुछ फंड ने निवेशकों को आकर्षक लाभ दिया है। हालांकि, निवेश करने से पहले सिर्फ रिटर्न पर ध्यान न दें, बल्कि जोखिम का आकलन और फंड के अन्य शुल्कों जैसे एक्सपेंस रेश्यो और एग्जिट चार्ज को भी ध्यान में रखें।

तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर टॉप म्यूचुअल फंड की लिस्ट इस प्रकार है:

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड – कुल संपत्ति ₹1,13,280.87 करोड़, एक्सपेंस रेश्यो 0.63%, 3 साल का रिटर्न 21.05%,एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड – कुल संपत्ति ₹1,01,772.6 करोड़, एक्सपेंस रेश्यो 0.74%, 3 साल का रिटर्न 18.66%,  एचडीएफसी मिड कैप फंड – कुल संपत्ति ₹83,104.83 करोड़, एक्सपेंस रेश्यो 0.74%, 3 साल का रिटर्न 25.05%, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड – कुल संपत्ति ₹81,935.61 करोड़, एक्सपेंस रेश्यो 0.72%, 3 साल का रिटर्न 22.48%, एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड – कुल संपत्ति ₹77,255.73 करोड़, एक्सपेंस रेश्यो 0.73%, 3 साल का रिटर्न 13.77%,विशेषज्ञों का कहना है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय लंबी अवधि का नजरिया रखें। उच्च रिटर्न वाले फंड में जोखिम भी ज्यादा हो सकता है। इसीलिए अपने निवेश पोर्टफोलियो को विविध बनाना आवश्यक है। निवेशक को सलाह दी जाती है कि फंड का चयन करने से पहले उसकी रिटर्न हिस्ट्री, रिस्क प्रोफाइल और शुल्कों का सही आकलन करें। यह कदम आपके निवेश को सुरक्षित और लाभकारी बना सकता है।

#MutualFund #TopMutualFund #InvestmentTips #MFReturns #ParagParikh #HDFC #SBI