सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टोक्यो के एक इंटरनेशनल टेक इवेंट में पहली बार फ्लाइंग कार का डेब्यू हुआ। शहर के कोटो वार्ड में टोक्यो बिग साइट कन्वेंशन सेंटर के बाहर एक पार्किंग लॉट में पायलट के साथ इस कार ने 10 मीटर ऊपर तक उड़ान भरी। कार का नाम ‘हेक्सा’ है, जिसे अमेरिकी कंपनी लिफ्ट एयरक्राफ्ट इंक ने डेवलप किया है।
हेक्सा के टॉप पर 18 प्रोपेलर लगे हुए हैं। यह 4.5 मीटर चौड़ी, 2.6 मीटर ऊंची है और इसका वजन लगभग 196 किलोग्राम है। ये सिंगल सीट कार है, जो जमीन और पानी दोनों पर लैंडिंग कर सकती है। भारत में भी महिंद्रा और मारुति सुजुकी समेत तीन कंपनियां इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार पर काम कर रही है।
चीन की कंपनी XPeng और हुंडई ने भी बनाई फ्लाइंग कार
अमेरिका के लास वेगास में जनवरी में हुए साल के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में चीनी कंपनी XPeng और हुंडई की एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कंपनी सुपरनल ने अपनी फ्लाइंग कार शोकेज की थीं। इसके अलावा स्काई ड्राइव इंक, पाल-वी लिबर्टी और नेक्स्ट फ्यूचर आस्का भी अपनी फ्लाइंग कार डेवलप कर रही हैं।
- चीन की कंपनी XPeng ने फ्लाइंग कार पेश की
XPeng एयरो HT ने अपनी फ्लाइंग कार CES-2024 में पेश की थी। इसका 2025 में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन किया जाएगा। फुली-इलेक्ट्रिक पायलटेड एयरक्राफ्ट वर्टिकल टेकऑफ/लैंडिंग और कम ऊंचाई वाली उड़ानों में सक्षम है। ये मैनुअल और ऑटोनॉमस फ्लाइट मोड को सपोर्ट करता है।
- 2028 तक आ जाएगी हुंडई की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी
हुंडई की एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कंपनी सुपरनल ने CES-2024 में अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी अनवील की थी। S-A2 एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (eVTOL) व्हीकल है। ये 1,500 फीट की ऊंचाई पर 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकेगी।
इसे 50-60 Km की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 टिल्टिंग रोटर और एक डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रॉपल्शन सिस्टम है। सुपरनल ने 2028 में व्हीकल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की योजना बनाई है।
भारत में तीन कंपनियां बना रही फ्लाइंग कार…
- महिंद्रा अगले साल लाएगी भारत की पहली एयर टैक्सी
ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में X पर एक पोस्ट में कंफर्म किया था कि अगले साल तक भारत को उसकी पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मिल जाएगी। उन्होंने एक प्रोटोटाइप मॉडल की फोटोज भी शेयर की है। इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास की इनिशिएटिव कंपनी ePlane में तैयार किया जाएगा।
एयर टैक्सी टू-सीटर एयरक्राफ्ट जैसी होगी। यह फ्यूचर में पब्लिक को एयर ट्रैवल की सुविधा प्रदान करेगी। इसकी मैक्सिमम रेंज 200 किमी होगी। यह 160 किमी प्रति घंटे की क्रूजिंग एबिलिटी के साथ 200 किमी प्रति घंटे की एवरेज स्पीड से उड़ान भरेगी।