ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को यहां मीडिया ने सवालों के घेरे में लिया। पार्टी के मंत्री का ग्रामीण को चांटा मारना, घटिया चावल का वितरण,संग्रहण केंद्रों में अनाज का सडऩा .. जैसे सवालों से उनका सामना हुआ।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अंत तक यही कहते रहे सीधे सरल सज्जन शिव डहरिया हमारे मंत्री ऐसी हरकत नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि ग्रामीण ने पानी की मांग की तो मंत्री डहरिया बिफर उठे और ग्रामीण पर हाथ उठा दिया। जवाब में वे लगातार कहते रहे ऐसा नहीं हो सकता दुष्प्रचार किया जा रहा है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है इस तरह उन्होंने अपनी पार्टी के मंत्री को सर्टिफिकेट भी दे दिया।

इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को स्टार प्रचारको की सूची में शामिल किया गया है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा स्टार प्रचारकों की कांग्रेस पार्टी में कमी नहीं है। लिस्ट में और भी नाम है।

पिछले वर्ष बिलासपुर से भेजा गया धान मिलिंग के बाद कोरबा से जयरामनगर न भेजकर उसे अकलतरा में उतार दिया। इस तरह वो घटिया चावल कोरबा और बिलसपुर के हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। गंभीर सवाल पर मंत्री का दो टूक जहां जरूरत होता है वहां चावल भेजा जाता है, जवाब मीडिया के हलक से नही उतरा। कोरबा से रायपुर जाते वक्त खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कुछ देर छत्तीसगढ़ भवन में रुके थे। इस दौरान यहां उन्होंने प्रेस से मुलाकात की और छोटी सी बातचीत कुछ देर चली।