ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 14 नगर पालिक निगम कोरबा में मोहल्ले वासियों द्वारा कचरे गोदाम को लेकर तालाबंदी करते हुए नगर पालिक निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद से मांग करते हुए कहा की कचरा गोदाम को दूसरी जगह शिफ्ट करवाये, जिससे मोहल्ले में हो रहे बीमारी जैसे टाइफाइड हैजा मलेरिया से निजात मिल सके और कचरे की दुर्गंध से राहत मिल सके पिछले कई दिनों से निगम को आवेदन निवेदन मोहल्ले वासियों द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन आज पर्यंत तक कचरे को शिफ्ट करने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया गया था।

उनका कहना हैं कि वार्ड मितानिन द्वारा घर-घर दवाइयों का वितरण किया जाता रहा है, गंभीर मरीजों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भी रिफर किया जाता था‌। इस दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में सांस लेने की दिक्कतें आ रही हैं, कचरे में 28 अप्रैल 2021 एवं वर्तमान में 10 मार्च 2022 को आगजनी की घटना घटित हुई है, कभी भी किसी घर या परिवार के बच्चे बूढ़े आग की चपेट में आ सकते हैं जनधन की प्रबल संभावना बनी हुई है, इस प्रकार को देखते हुए लोगों ने अपनी मांग को लेकर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करते हुए अपनी मांगों को रखा जिसे देखते हुए महापौर द्वारा 15 दिनों की समय देते हुए, कचरा को दूसरे जगह शिफ्ट का आश्वासन दिया गया हैं, शहर में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंध है जिसके बाद भी यहां कचरे कारखाने में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक बहुतायत मात्रा मे पड़ा हुआ है, इसमें कार्यवाही के लिए जिलाधीश के द्वारा साफ-साफ खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया था फिर भी इसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिसका सबूत कचरा घर में रखा हुआ प्लास्टिक साफ साफ दिखाई दे रहा है।