ITDC India e-Press / Agencies
जिले में रविवार सुबह बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा का सुखद पहलू यह रहा कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि दो चार पहिया वाहन आपस में रेस कर रहे थे। उनके इस करतूत के कारण घंटाघर के पास दो लोग बाल बाल बच गए। इतना ही नहीं राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक श्वान को कुचलकर मार डाला, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर फिल्मी स्टाइल में दो तीन बार गोते खाते हुए पलट गई। हालांकि दूसरी कार और उसका चालक कहां गया इस बात का पता नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला और सीधे अस्पताल में दाखिल कराया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।