खरसिया : शुक्रवार को सर्व आदिवासी समाज खरसिया के तत्वावधान में रानी दुर्गावती चौक मदनपुर खरसिया में गोंडवाना की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए नमन किया गया। पुष्प अर्पित कर ‘महारानी दुर्गावती अमर रहे’ के नारे एवं जयकारे लगाए गए। हर्षोल्लास के साथ रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस मनाने हुए
उनके योगदानों का स्मरण किया गया।
शहादत दिवस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज खरसिया के ब्लॉक अध्यक्ष श्री कांशीराम सिदार, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बीरसिंह राठिया, युवा ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह राठिया, मदनपुर सरपंच, जनपद अध्यक्ष श्री महेत्तर उरांव जी, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना राम लाल सिदार, श्री सुरेश सिदार, श्री मिथलेश सिदार, श्री डी.के.नागरे, श्री राकेश नारायण बंजारे जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात मिष्ठान वितरण करते हुए हर्षोल्लास के साथ बलिदान दिवस आयोजन समापन की घोषणा की गई।