ITDC India e-Press / Agencies

प्रदेश के 56 हजार स्कूलों में राजगीत “अरपा पैरी” के साथ होगा समाचार वाचन से दिन की शुरुआत।

छात्रों को सुनाई जाएंगी नैतिक कहानियां।

राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा प्रार्थना सभा का समापन।

स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया फैसला।

सभा में राज्य गीत के लिए 1 मिनट 15 सेकेंड, शपथ के लिए 1मिनट, प्रेरणा गीत के लिए 2 मिनट का समय निर्धारण।

वहीं समाचार पत्र वाचन के लिए 5 मिनट, नैतिक व प्रेरक कहानी के लिए 5 मिनट और राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड का समय निर्धारित।