
जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की महिला विंग द्वारा उपाध्यक्ष राजश्री अग्रवाल के संयोजकत्व में तीज उत्सव का आयोजन स्थानीय आशीर्वाद होटल में किया गया।
सावन माह में महिलाओं के प्रिय तीज उत्सव में बड़ी संख्या में पूरे साज श्रृंगार के साथ महिला अधिवक्ताओं की उत्साहजनक उपस्थिति ने आयोजन मे चार चांद लगा दिया।
प्रतिदिन के व्यावसायिक परिधान से इतर वेश भूषा में झूला झूलकर, मनचाहे संगीत की धुनों पर थिरकती महिला अधिवक्ताओ का जोश देखते ही बन रहा था। नृत्य संगीत से सराबोर माहौल में विभिन्न खेलों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रही।
इस आयोजन में मिस एवम् मिसेज तीज की स्पर्धा भी रखी गई जिसमें उपासना कुलदीप के सिर मिस तीज और राजश्री अग्रवाल के सिर पर मिसेज तीज का ताज रखा गया।
संयोजक राजश्री अग्रवाल ने बताया की इस प्रकार के आयोजन का यह प्रथम प्रयास है जो सभी सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ है। सबके सामूहिक योगदान से ही यह संभव हो सका है। इस आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता देवकी साव, तोरी दत्ता, वंदना केशरवानी, प्रेमलता भालाधरे, हेमा भट्ट, काजल पैंकरा, नीलम मेहर, मन्नत कौर, दीपा निराला, सोनिया मिश्रा, सीमा जैन, हंसा थवाईत, तान्या थवाईत, प्रेमशिला पादुवा,काजोल, वर्षा विश्राम, सुनीता गुप्ता, मंजू साहू, रीमा प्रदान, विजेता एवं शताधिक महिला अधिवक्ता का सक्रिय योगदान रहा।