ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान किया है। वर्ल्ड कप की विजेता टीम को 1.6 मिलियन लगभग 12 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, उपविजेता टीम को 8 लाख डॉलर लगभग 6 करोड़ और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 3 करोड़ दिए जाएंगे। ICC सुपर 12 स्टेज में हर मुकाबला जीतने पर टीम को बोनस भी देगी।

पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में DRS का प्रयोग
पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में DRS का प्रयोग किया जाएगा। हर टीम को DRS के दो मौके दिए जाएंगे। इससे पहले साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था। उस समय DRS का प्रयोग नहीं किया गया था। पहली बार 2018 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में DRS का प्रयोग किया गया था।