सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में महेंद्र सिंह धोनी की हिस्सेदारी को लेकर सामने आई चर्चाओं पर फ्रेंचाइजी ने स्थिति साफ कर दी है। हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि धोनी CSK में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि धोनी ने टीम में हिस्सेदारी मांगने को लेकर कोई बातचीत नहीं की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी के पास CSK से जुड़े शेयर पहले से मौजूद हैं और वह फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण शेयरधारकों में शामिल हैं। ऐसे में उनकी ओर से नई हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा को लेकर लगाई जा रही अटकलों को CSK ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है।
वहीं CSK के नए हेड कोच को लेकर भी धोनी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। लंबे समय तक टीम के मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद नए कोच की तलाश जारी है। CSK प्रबंधन ने नए हेड कोच की तलाश की जिम्मेदारी धोनी को दी है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमंग बदानी इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में हैं और धोनी भारतीय कोचिंग सेटअप के पक्ष में बताए जा रहे हैं। हालांकि, CSK प्रबंधन विदेशी विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी मालिकों की ओर से लिया जाएगा।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #Csk #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #खबर #करत