सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सु्प्रीम कोर्ट जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने खुद को एक सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस नरसिम्हा एक पार्टी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। इस याचिका में कहा गया है कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्यों को मनरेगा के लिए पर्याप्त फंड मिलें। यह मामला जस्टिस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच में आया था।

जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि वे पहले इस मामले में पैरवी कर चुके हैं। अब याचिका की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे नरसिम्हा को कॉलेजियम की सिफारिश पर जज बनाया गया था।

बदबू आने पर मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

शुक्रवार (9 फरवरी) को दिल्ली से मुंबई जानी वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 E449 उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में बदबू की वजह से एहतियात के तौर पर यह फैसला किया गया। हालांकि एयरलाइन ने पैसेंजर्स के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाले आतंकी ठिकाने, दो संदिग्ध गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने ढूंढ निकाले। अब्दुल रशीद नजर के घर में कंक्रीट के बने गुप्त ठिकाने से IED, पिस्तौल, मैगजीन, गोला-बारूद और आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिला।

अब्दुल रशीद नजर मारे गए आतंकवादी कमांडर अब्दुल कयूम नजर का रिश्तेदार है। उसके बताने पर सोपोर के ही रहने वाले अब्दुल जमील लाराह को भी गिरफ्तार किया है। उसके घर से भी हथियार, गोला-बारूद बरामद हुआ है।

हावड़ा में रूपनारायण नदी में नाव पलटी, 14 लोगों को बचाया, 5 लापता; पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुरुवार रात (8 फरवरी) को रूपनारायण नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता हो गए। जानकारी के अनुसार 19 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के ट्राइबेनी पार्क गया था। गुरुवार की रात जब वे घर लौट रहे थे तो बीच नदी में नाव पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 5 लोगों का पता नहीं चल सका। फिलहाल सर्चिंग जारी है।

भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट बंद का मणिपुर के आदिवासी समूह विरोध कर रहे

केंद्र सरकार के भारत-म्यामांर के बीच फ्री मूवमेंट रिजीम (FMR) को खत्म के फैसले का मणिपुर के आदिवासी समूहों के सदस्यों ने विरोध किया है। आदिवासी समूह ZO यूनाइटेड गिन्जा वुलअजोंग के प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर और मिजोरम में आदिवासी समुदाय FMR के फैसले से खुश नहीं हैं और वे इस फैसले का कड़ा विरोध करेंगे।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (8 फरवरी) को कहा कि मंत्रालय ने भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट रिजीम (FMR) को खत्म करने का फैसला लिया। इससे दोनों देशों के बीच बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों का फ्री मूवमेंट बंद हो गया है।