ITDC India e-Press / Agencies

रायगढ़ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सममेल की प्रांतीय अध्यक्ष सरोज सुनालिया जी(कोरबा ) की गरिमामय उपस्तिथती में रायगढ़ शाखा जूट -मिल जोन महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह चाय शाय बार कैफे में सम्पन्न हुआ , इसके पूर्व बैठक में सर्व सम्मति से सुनीता अग्रवाल (दुर्गा राइस मिल)को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया एवम उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि अपने जोन की कार्यकरिणी का गठन करके प्रदेश शाखा को सूचित करें ।
प्रांतीय अध्यक्ष सरोज सुनालिया ने उपस्थित सदस्यों को संस्था के नियम एवम उद्देश्य की विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 अगस्त को संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बृहद रूप से विश्व अंग दान दिवस मनाया जाएगा एवम लोगों को नेत्र दान , देह दान, रक्त दान को महत्ता को बताते हुए इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ।
इस बैठक में रेखा महमिया जी (राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन) सुनीता अग्रवाल अंजु अग्रवाल, मीना अग्रवाल,रश्मि गोयल उपस्थित रहीं।