सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर भोपाल में शनिवार को 2024- 25 के सत्र के प्रारंभ से पहले नए अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया । ओरिएंटेशन का उद्देश्य अभिभावकों को स्कूल के मिशन, विज़न, नीतियों, प्रक्रियाओं और पाठ्यक्रम से परिचित कराना, आवश्यक जानकारी साझा करना और भागीदार के रूप परिचित करना रहा ।
ओरिएंटेशन की शुरुआत स्कूल प्रशासन की ओर अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई। जिसके बाद स्कूल के मिशन और दृष्टिकोण का परिचय साझा किया गया।
अभिभावकों को शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति जागरूक किया गया। और साथ में शैक्षणिक पाठ्यक्रम और पाठ्येतर गतिविधियों की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
अभिभावकों से साथ सफल एवं महान व्यक्तित्व और विद्यालय के प्रति दृष्टिकोण पर जानकारी को साझा किया गया । कार्यक्रम का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ अभिभावकों की जिज्ञासा का समाधान के साथ हुआ। सत्र में लगभग 400 से ज्यादा अभिभावकों ने भाग लिया और गुड पेरेंटिंग को जाना।