सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में चुनावी सभा के दौरान कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा की इस अमेठी सीट पर नजर है, अब साले साहब यानी राहुल गांधी क्या करेंगे।

स्मृति ने कहा- एक समय था, जब बसों में सफर करने वाले लोग अपनी सीट पर निशानी लगाने के लिए अपना रुमाल छोड़ दिया करते थे, ताकि उस पर कोई न बैठे। राहुल गांधी भी रुमाल से अपनी सीट पर निशान लगाने आएंगे, क्योंकि उनके जीजा जी की नजर इस सीट पर है।

उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की रैली में मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले और घुसपैठिया बताया था। इसके जवाब में AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा- हम मुसलमान घुसपैठिए नहीं हैं। मोदी के भी 5 भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ, अटल बिहारी वाजपेयी और अमित शाह के भी 6-6 भाई बहन हैं।

ओवैसी ने कहा- हम वो है जिसने इस देश को ताज महल, कुतुब मीनार, रेड फोर्ट, जामा मस्जिद और चार मीनार दिया है। हमने इस राष्ट्र को सजाया है। हम इसी मुल्क के हैं। ये मुल्क हमारा है और हमेशा रहेगा।

पटना साहिब से मीरा कुमार के बेटे अंशुल को टिकट

कांग्रेस ने पटना साहिब की सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को उतारा है। पार्टी ने आज नौंवी सीट के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी। उनका मुकाबला बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है।

इससे पहले तीन सीटों भागलपुर से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मो. जावेद को टिकट दिया था। वहीं सोमवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में रोड शो किया।

असम के CM हिमंता सरमा ने चुनावी सभा में डांस किया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम में नागांव के जुरिया में एक चुनावी सभा के दौरान जनता और नेताओं के साथ डांस किया।

राजनाथ बोले- नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र था, आज बिजनेस सेंटर बना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्हों कहा, एक समय था जब नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र था। लेकिन आज, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के चलते नोएडा एक बिजनेस सेंटर बन गया है।