ITDC India e-Press / Agencies

उदयपुर:- उदयपुर ब्लॉक में पहली बार कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धार्थ सिंह देव को कृषि उपज मंडी अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया दिनाँक 4/7/2022 को मंडी कार्यालय मेंड्रा मे माननीय स्वास्थ व पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव की उपस्थिति मे सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला गया।
मंडी अध्यक्ष कार्यभार संभालने के बाद प्रथम उदयपुर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,युथ कांग्रेस द्वारा रेस्ट हाउस उदयपुर मे बाजे के साथ आतिशी स्वागत किया गया जहां से रैली का रूप ले कर उदयपुर मेन रोड होते हुए शिव मंदिर के पास महिला कांग्रेस द्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया इसके बाद सिद्धार्थ सिंह देव ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया तथा स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । स्थानीय विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा लोगों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके प्रयास किए जाएंगे ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह , ओम प्रकाश सिंह ,मनीष पाण्डेय, नीरज मिश्रा, जगदीश जायसवाल द्वारिका यादव,बबन रवि ,राम सिंह,भगवान सिंह प्रकाश सोनी ,शुभम पाण्डेय ,राजेश बारी रोहित सिंह टेकाम भोजवंती सिंह , विभा सिंह ,ललिता टेकाम, कुंजल राजवाड़े लोकनाथ दया यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।