सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। ICC द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में गिल को 15 स्थान का जबरदस्त फायदा मिला है और वह अब टॉप-6 टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने शानदार 269 और 161 रन की पारी खेली थी, जिसका असर उनकी रैंकिंग में दिखा।
टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर हैं जबकि ऋषभ पंत सातवें नंबर पर काबिज हैं। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी एजबेस्टन टेस्ट में 184 और 88 रन* की पारियों का फायदा हुआ है और वे अब 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रन* की ऐतिहासिक पारी खेली और वे 22वें स्थान पर आ गए हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह ने लगातार 32 हफ्तों तक टॉप पोजीशन पर रहकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 7 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज छह स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंचे हैं।
ऑलराउंडर की रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा ने लगातार 174 हफ्तों तक नंबर-1 पर रहकर एक रिकॉर्ड बना दिया है। वियान मुल्डर यहां भी चमके हैं और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह रैंकिंग भारत के लिए बड़े उत्साह और आत्मविश्वास की बात है, खासतौर पर शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए, जो अब टेस्ट क्रिकेट में खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में साबित कर चुके हैं।
#शुभमनगिल, #ICCटेस्टरैंकिंग, #भारतीयक्रिकेट, #टॉप6बैटर, #क्रिकेटसमाचार, #ICCरैंकिंग2025, #शुभमनगिलरैंकिंग