सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में खेल के साथ मैदान पर हुई तीखी बहस भी चर्चा का विषय बन गई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति को संभालने के लिए मैदानी अंपायर और इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वाइड के फैसले पर शुरू हुआ विवाद यह घटना पाकिस्तान की पारी के 46वें ओवर में हुई। इंग्लैंड के गेंदबाज सैम करन ने शादाब खान को बाउंसर फेंकी। शादाब ने गेंद को वाइड दिए जाने की अपील की, लेकिन अंपायर ने संकेत नहीं दिया। इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद रऊफ और जैक्स के बीच बहस शुरू हो गई। रऊफ आक्रामक अंदाज में जैक्स की ओर बढ़ते दिखे, जिसके बाद अंपायर ने बीच में आकर स्थिति शांत कराने की कोशिश की। जो रूट ने भी रऊफ को अलग ले जाकर मामला संभाला। पाकिस्तान ने एक विकेट से जीता मुकाबला मैदान पर तनाव के बावजूद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में पाकिस्तान की हालत एक समय 154 रन पर नौ विकेट गिरने के बाद बेहद खराब थी।

शादाब खान की शतकीय पारी ने पलटा मैच शादाब खान ने नाबाद 113 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत तक पहुंचाया। हारिस रऊफ ने उनका साथ निभाया और दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए नाबाद 89 रन की साझेदारी हुई। रऊफ ने विजयी चौका लगाकर मुकाबला समाप्त किया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह पक्की कर ली।


Hashtags: #Sports #Bhopal #पाकिस्तान #इंग्लैंड #मुकाबले #हारिस #रऊफ #विल #जैक्स #पाकिस्तानइंग्लैंडमुकाबलेमें