सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 25 साल का रिश्ता खत्म, लंकाशायर से विदाई पर भावुक हुए एंडरसन
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज सर जेम्स एंडरसन का अपने बचपन के पसंदीदा क्लब लंकाशायर के साथ 25 साल का सफर समाप्त होने जा रहा है। क्लब ने 2027 सीजन के लिए उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद एंडरसन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंकाशायर के लिए खेलना उनके बचपन के सपने के सच होने जैसा था, लेकिन अगर फैसला उनके हाथ में होता, तो इस सफर का अंत इस तरह नहीं होता।
ओल्ड ट्रैफर्ड से जुड़ी हैं खास यादें एंडरसन ने अपने संदेश में कहा कि वह बचपन से लंकाशायर का समर्थन करते आए हैं। क्लब के लिए 25 साल खेलना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उतरने के अनुभव को खास बताया और कप्तानी करने को अपने करियर के यादगार पलों में शामिल किया। साथ ही उन्होंने टीम के खिलाड़ियों और प्रशंसकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्लब ने क्यों नहीं बढ़ाया अनुबंध? लंकाशायर के नए क्रिकेट निदेशक पॉल फारब्रेस के अनुसार, क्लब अपनी पुरुष टीम का पुनर्गठन करना चाहता है। लक्ष्य काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-2 से पदोन्नति हासिल करना और अगले तीन से चार वर्षों में डिवीजन-1 का खिताब जीतने की चुनौती पेश करना है। इसी योजना के तहत एंडरसन का 2027 सीजन का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया। शानदार प्रदर्शन के बावजूद विदाई 44 वर्षीय एंडरसन ने 2026 सीजन में लंकाशायर की कप्तानी करते हुए काउंटी चैंपियनशिप में 50 विकेट हासिल किए। क्लब के लिए उन्होंने 112 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 443 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लेने वाले एंडरसन जुलाई 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। क्या क्रिकेट से भी संन्यास लेंगे एंडरसन? फिलहाल एंडरसन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह खेलना पूरी तरह छोड़ेंगे या किसी अन्य क्लब के लिए मैदान पर उतरेंगे। लंकाशायर से उनका अलग होना उनके क्रिकेट करियर का नया मोड़ माना जा रहा है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #साल #रिश्ता #खत्म #लंकाशायर #विदाई #भावुक #हुए #25सालकारिश्ता