सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जीत से एक विकेट दूर रह गई इंडिया ए, खराब रोशनी से ड्रॉ हुआ मुकाबला
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया पहला अनऑफिशियल टेस्ट रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम जीत से महज एक विकेट दूर थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। निर्धारित समय में मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका और न्यूजीलैंड ए हार से बचने में सफल रही।
पहली पारी में पिछड़ने के बाद भारत की दमदार वापसी मुकाबले में भारत ए की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम पहली पारी में सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 317 रन बनाकर 204 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदल दिया। देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन की शानदार पारी खेली। वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। साई सुदर्शन ने 91 और यश राठौड़ ने 66 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन का योगदान दिया। भारत ए की दूसरी पारी 516 रन पर समाप्त हुई और न्यूजीलैंड ए को जीत के लिए 313 रन का लक्ष्य मिला।
आखिरी विकेट के लिए तरसते रहे भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में आ गई। आकिब नबी ने दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर मेजबान टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड ए का स्कोर 187 रन पर नौ विकेट तक पहुंच गया। न्यूजीलैंड ए को हार से बचाने की जिम्मेदारी कर्टिस हीफी और आखिरी बल्लेबाज जेडन लेनॉक्स पर थी। हीफी 90 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए था, लेकिन खराब रोशनी ने मुकाबले का रोमांच रोक दिया। अंततः पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ घोषित किया गया।
Hashtags: #Sports #Bhopal #जीत #विकेट #दूर #इंडिया #खराब #रोशनी #ड्रॉ #जीतसेएकविकेट