सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आखिरकार टीम इंडिया से बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। धवन ने बताया कि उन्हें 2021 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जब स्क्वाड घोषित हुआ और उनका नाम नहीं आया, तो वे समझ गए कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत निकट है।

धवन ने बताया कि उन्हें अहसास हो चुका था कि चयनकर्ता अब उन्हें योजना में नहीं रख रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि मेरा नाम नहीं आने वाला है। मुझे इसका एहसास हो गया था। ऐसा नहीं होता कि हर चीज आपको मुंह पर बता दी जाए। जब टीम घोषित हुई, तो मैंने किसी को फोन करने के बारे में नहीं सोचा। अगर पूछता भी तो उनका नजरिया होता और मेरा अपना। इसका कोई नतीजा नहीं निकलता।”

शिखर धवन ने 2018 में आखिरी टेस्ट, 2021 में आखिरी टी20 और 2022 में आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और खासकर ICC टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

हालांकि टीम से बाहर होना उन्हें जरूर खला, लेकिन धवन ने इसे सकारात्मक रूप से लिया और आगे बढ़ने का फैसला किया। इस आत्मविश्वास और समझदारी ने उन्हें क्रिकेट से इतर भी एक नई पहचान दिलाई है।

#शिखरधवन #टीमइंडिया #टी20वर्ल्डकप #क्रिकेटसमाचार #भारतीयक्रिकेट