सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महाशिवरात्रि के तीसरे दिन रविवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित शीतलदास की बगिया घाट पर जमकर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। अवसर था काशी की तर्ज पर महाकाल और गंगा आरती का। आयोजन समिति द्वारा घाट के किनारे तालाब में बनाए गए मंच पर विराजमान भोलेनाथ के साथ मां गंगा के प्रतीकात्मक रूप की घंटिया, डमरू व शंखनाद के बीच आरती उतारी गई।

पंडितों द्वारा मन्त्रोच्चार के साथ पांच दीप मालाओं से आरती की गई। यह अलौकिक नजारा देखने बड़ी संख्या में घाट पर श्रद्धालु उपस्थित थे। आरती में विधायक रामेश्वर शर्मा, संयोजक सतीश चोटेले समेत अनेक लोग शामिल हुए।